राजनीति

सांसद भट्ट का भब्य स्वागत,नैनीताल नगर में पहली बार मिली जीत का श्रेय कार्यकर्ताओ को: अजय भट्ट

नैनीताल। गुरुवार को पहली बार नैनीताल पहूंचे सांसद अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल धर्मशाला से नैनीताल क्लब तक बाइक रैली निकाली वही रोड शो में खुली गाड़ी पर सवार अजय भट्ट ने पूरे मार्ग में लोगो का अभिवादन स्वीकार किया।आगे पढ़ें क्या कहा अजय भट्ट ने……

अजय भट्ट ने पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर कार्यकर्ताओ की लगन व जनता के आशीर्वाद से इतिहास रचते हुए दूसरी बार भारी जीत दर्ज की है।कहा कि विपक्ष ने जनता को बहलाने का जो काम किया जनता उस झांसे में नही आई।वही नैनीताल नगर में पहली बार भाजपा को मिली जीत का श्रेय उन्होंने कार्यकर्ताओ को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ ने दिन रात मेहनत कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया।कहा कि 2014 से चल रही एनडीए की सरकार ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। आगामी पांच वर्षों के विकासकार्यों को लेकर बोले की जमरानी बांध व नैनीताल-रानीबाग रोपवे निर्माण की सभी बाधांए दूर हो गई है। जिस पर अब तेजी से कार्य होगा। मंत्री पद नहीं मिलने के सवाल पर सांसद बोले की वह तो पार्टी के कार्यकर्ता है, जिनका हमेशा पिट्ठृ बंधा रहता है। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व व पार्टी जो ड्यूटी दे उसे निभाते है।कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता है पार्टी जो निर्देश करे उसका पालन करना कार्यकर्ता का कर्तब्य है।उन्होंने पहले भी कोई मांग नही की थी,और अब भी नही।आगे पढ़ें……

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ किशोर जोशी  विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सम्मानित

इस दौरान विधायक सरिता आर्य, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट आर्य, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,अरविंद पडियार,मनोज जोशी,विमला अधिकारी,तारा राणा,मोहन नेगी,कैलाश रौतेला, भगवत रावत,संजय वर्मा,मारुति साह,विक्की राठौर,तुलसी कठायत,राधा पांडे खोलिया,दया किशन,विमल बिष्ट,नितिन कार्की,अतुल पाल, गजाला कमाल,सलमान जाफरी,डॉ भुवन आर्य,कमलेश ढोडियाल,प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page