राजनीति

मनोज जोशी ने सदस्य नियुक्त करने पर व्यक्त किया सीएम धामी का आभार

नैनीताल। श्रम आयुक्त दीप्ति सिंह ने 57 अनुसूचित नियोजनों में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के दरो के पुनरीक्षण के  संबंध में विचार विमर्श किए जाने हेतु न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत टीम का गठन किया गया है जिसमे नैनीताल से पूर्व भजापा मंडल अध्यक्ष व निवर्तमान सभासद मनोज जोशी को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर मनोज जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित श्रम आयुक्त दीप्ति सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनको सदस्य नामित किया गया है।वे पूरी ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करेंगे साथ ही मजदूरों के साथ न्याय किया जाएगा। वही मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,विमल बिष्ट नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट,अधिवक्ता नितिन कार्की,विकास जोशी,कविता गंगोला,विमला अधिकारी ने सदस्य नियुक्त होने पर मनोज जोशी को बधाई व शुभकामनाएं दी साथी सीएम धामी का आभार व्यक्त किया।

To Top

You cannot copy content of this page