![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240601-WA0024-1024x576.jpg)
नैनीताल। बीते कुछ माह से मल्लीताल कोतवाली लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।स्थानीय व्यापारियों टैक्सी बाइक व टैक्सी चालकों द्वारा कोतवाल पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया जा रहा है।जिसको लेकर शनिवार को एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने इस प्रकरण से अवगत कराया। जिसपर सीएम ने कहा कि वेवजह व्यापारियों को परेशान करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और स्थानीय लोगों सहित सैलानियों को कोई दिक्कत ना हो इसका भी पुलिस प्रशासन को ध्यान रखना होगा।इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट,डॉअनिल कुमार डब्बू,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,जोगिंदर रौतेला,पूर्व नैनीताल भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी नगर महामंत्री,मोहित लाल साह,शंकर कोरंगा आदि मौजूद रहे।
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2023/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2022/01/KumaunVani_logo_v1.22x.png)