कुमाऊँ

विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया साक्षरता व जागरूकता अभियान,किया पौधरोपण

नैनीताल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी द्वारा शनिवार को  जिला मुख्यालय स्थित महर्षि विद्या मन्दिर ताकुला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आगे पढ़ें

वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चिन्हित स्थान पर फलदार व छायादार पौडे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।साथ हो जागरूकता शरीर में  छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।शिविर  में प्राविधिक स्वयंसेवक यशवंत कुमार द्वारा  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली तथा नशीली दावों के दुर प्रयोग अन्य विषयों पर विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई।तथा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमो के पालन,किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व अन्य विधिक जानकारियां छात्र-छात्राओं अध्यापिक अध्यापिकाओ को दी गई।इस दौरान प्रधानाचार्य निर्मल पांडे, वन विभाग मनोरा बल्दीयाखान डिप्टी रेंजर आनंद प्रकाश ,के एल आर्य अध्यापिका हिमानी आर्या, हर्षित जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप मुकदमा हुआ दर्ज:देखे वीडियो
To Top

You cannot copy content of this page