कुमाऊँ

लेक सिटी करेगी 17 सितंबर ऐपण प्रतियोगिता,4 अक्टूबर वाद विवाद प्रतियोगिता,20 को डांडिया नाइट,29 को कुमाउंनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

नैनीताल। मंगलवार को मीनू बुडलाकोटि की अध्यक्षता में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक आयोजित की गई। सचिव रमा भट्ट ने बताया की क्लब द्वारा 12 सितंबर को नर्सरी स्कूल में 50 बच्चों को ड्रेस वितरण की जाएगी। कार्यक्रम की संयोजक जीवंती भट्ट और सहसंयोजक कविता गंगोला ने बताया कि क्लब द्वारा 17 सितंबर को गोवर्धन हाल में हमारी संस्कृति हमारी पहचान तथा ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए खष्टी बिष्ट को संयोजक, प्रगति जैन,दीपा पांडे व कंचन जोशी को सह संयोजक बनाया गया। क्लब द्वारा चार अक्टूबर को स्व चंद्रशेखर साह की स्मृति में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रमा भट्ट को संयोजक तथा रेखा त्रिवेदी आशा पांडे और मीनाक्षी कृति को सहसंयोजक बनाया गया। क्लब द्वारा इस वर्ष 20 अक्टूबर को डीएसए मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए प्रेमा अधिकारी को संयोजक रानी शाह और दीपिका बनवाल को सह संयोजक बनाया गया। तथा 29 अक्टूबर को गोवर्धन हाल में कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए दीपा पांडे को संयोजक साथ ही सीमा सेठ व लीला राज को सह संयोजक बनाया गया है। बैठक में रानी शाह,हेमा भट्ट,ज्योति ढोढ़ीयाल,जीवंती भट्ट,गीता शाह,कविता त्रिपाठी,दीपा रौतेला,अमिता साह,प्रेमा अधिकारी,दीपिका बिनवाल,सीमा सेठ, सरिता त्रिपाठी,कनिका रावत,रमा तिवारी,मीनाक्षी कीर्ति,डॉ पल्लवी,रेखा जोशी,नीरू साह,आभा साह, तुसी शाह आदि मौजूद रही।

To Top

You cannot copy content of this page