धर्म-संस्कृति

20 अगस्त को लेक सिटी करेगी तीज महोत्सव का आयोजन

नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 20 अगस्त को तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी ने बताया की बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा भव्य रुप से तीज महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। रानी साह,ज्योति ढोढ़ीयाल,प्रगति जैन और दीपा पांडे के संयोजक मंडल में नियुक्त किया है।आगे पढ़ें…..

सचिव रमा भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता 5 चरणों में आयोजित की जाएगी जिनमें कैटवॉक,डांस,क्विज,धुन पहचानो  और म्यूजिकल चेयर रेस शामिल है।प्रतियोगिता में इस बार कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण सावन में तीज का झूला रखा गया है।कहा कि इस बार निर्णायक हल्द्वानी की राखी अग्रवाल और रुद्रपुर की सुनीता गर्ग होगी प्रतियोगिता की तैयारी में हेमा भट्ट अमिता शाह दीपा रौतेला कविता त्रिपाठी डॉक्टर पल्लवी रॉय मीनाक्षी कीर्ति प्रेमा अधिकारी दीपिका बिनवाल सोनू शाह आभा साह गुड्डन सविता कूलोरा दया कुंवर कंचन जोशी लीला राज तनु सिंह कनिका रावत khasti bisht मधुमिता रेखा जोशी जीवंती भट्ट गीता शाह शाह रेखा त्रिवेदी मंजू बिष्ट गंगा अकोलिया लीला जोशी सीमा सेठ साबी नेगी आदि लोग जुटे हुए है।

To Top

You cannot copy content of this page