मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त 2026 का उन्नति व सीख लेकर आया है। कुटुंब जनों के मध्य कभी-कभार वैचारिक मतभेद की संभावना बन सकती है, अतः वाणी पर संयम रखें व शांत दृष्टिकोण अपनाएं। माता-पिता व जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी तथा अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में सामान्य लाभ, अचल संपत्ति में वृद्धि व आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। न्यायालय संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां या अनुकूल स्थानांतरण मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें; खान-पान का ध्यान रखें। यात्राओं के दौरान गति पर नियंत्रण रखें।लाभ हेतु–सूर्यदेव को जल अर्पित करें, सायंकाल हनुमान चालीसा का पाठ करें व शनिवार को दीपक प्रज्वलित करें।
वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह अत्यंत सकारात्मक व शुभ फलकारक रहेगा। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़ी समझदारी से काम लें तथा निसंतान दंपतियों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में विशेष सफलता के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व नया भवन या भूमि क्रय करने की योजना साकार हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति व कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बस वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक यात्राएं लाभप्रद रहेंगी।लाभ हेतु– सूर्य को अर्घ्य दें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
मिथुन राशि–मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त माह नए अवसरों के साथ संतुलन बनाने का समय है। माता-पिता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा व घर में मांगलिक या धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकते हैं। वैवाहिक व प्रेम जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में थोड़ा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। व्यापार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद मासांत तक वित्तीय स्थिति मजबूत होगी; निवेश का फैसला सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखकर तनाव से बचें।लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं व ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का जाप करें।
कर्क राशि–कर्क राशि के जातकों के लिए माह अत्यंत शुभ व भाग्यवर्धक रहेगा। परिजनों व माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा तथा संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यापार में नया निवेश लाभप्रद सिद्ध होगा तथा पैतृक संपत्ति से धनार्जन के योग हैं। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है व मनचाहा स्थानांतरण संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा; संतुलित जीवनशैली अपनाएं। धर्म व व्यापार से जुड़ी यात्राएं शुभ व फलदायी होंगी।लाभ हेतु सूर्यदेव को अर्घ्य दें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें व शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि–सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना कार्यक्षेत्र व परिवार में खुशहाली लाएगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, घर में उत्सव का माहौल बनेगा व प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। निसंतान दंपतियों के लिए शुभ योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी; कोई भी बड़ा निर्णय बड़ों की सलाह से लें। नौकरी में पदोन्नति व वेतन वृद्धि के अवसर मिलेंगे तथा विरोधियों पर आपकी विजय होगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी जागरूकता रखें। शनिवार को अनावश्यक लंबी यात्रा से बचें।उपाय: सूर्य को जल देकर ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें व सायंकाल हनुमान चालीसा पढ़ें।
कन्या राशि–कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति व नए मार्ग खोलने वाला रहेगा। माता-पिता का पूरा संबल मिलेगा। दांपत्य जीवन में परस्पर संवाद बनाए रखें, जिससे संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार तथा पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। नया वाहन या मकान क्रय करने की योजना आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा व प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नियमित योग व व्यायाम से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सुखद रहेंगी।लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला राशि–तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त माह शुभ व समृद्धिकारक रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कार्य सुगम होंगे। दांपत्य जीवन व प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। संतान के विषय में थोड़ा ध्यान देने से स्थितियां बेहतर होंगी। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी, नया निवेश लाभदायक रहेगा व धन लाभ से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा बदलाव मिल सकता है तथा विदेश जाने के इच्छुक जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्राएं सुखद रहेंगी।लाभ हेतु– प्रातः सूर्य को जल दें, आदित्य हृदय श्रोत का पाठ करें,विष्णु सहस्रनाम व सायंकाल हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2026 धैर्य व लगन से सफलता पाने का है। कुटुंब व माता-पिता का सहयोग संबल देगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द रहेगा तथा अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में समझदारी से लिया गया निर्णय लाभ देगा; नए निर्माण या योजना में बजट का ध्यान रखें। नौकरी में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों का प्रयास सफल होगा। सकारात्मक सोच रखें व तनाव से बचें। यात्राएं फलदायी रहेंगी।लाभ हेतु सूर्य देव को जल अर्पित करें, मंगलवार को सुंदरकांड व शुक्रवार को ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ का जाप करें।
धनु राशि–धनु राशि के जातकों के लिए यह माह अत्यंत शुभ व सफलतादायक रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी, दांपत्य व प्रेम संबंध मधुर होंगे तथा मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। निसंतान दंपतियों के लिए शुभ समय है। व्यापार व करियर में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे; आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व नया निवेश लाभ देगा। नौकरी में पदोन्नति व अनुकूल वातावरण मिलेगा। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, केवल वाहन चलाते समय सावधानी रखें।लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें व प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा पढ़ें।
मकर राशि–मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त माह सतर्कता व समझदारी से आगे बढ़ने का है। माता-पिता का सहयोग आपको सही दिशा देगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा व संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करें व अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों में स्थिति आपके अनुकूल होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जगह सीखने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सजगता रखें व दिनचर्या व्यवस्थित रखें। यात्राओं के दौरान विश्राम का ध्यान रखें।उपाय: शिव रुद्राष्टकम का पाठ करें, शिवलिंग पर जल अर्पित करें व सायंकाल हनुमान चालीसा पढ़ें।
कुंभ राशि–कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त 2026 उत्तम व फलदायी रहने वाला है। कुटुंब में प्रेम व सौहार्द बना रहेगा, दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी व प्रियजनों का साथ मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, पूंजी निवेश लाभ देगा व संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति व प्रगति के योग हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा; नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल रखें। यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, हनुमान चालीसा पढ़ें व मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना संतुलन व सफलता लाने वाला है। बातचीत में सरलता व वाणी में मधुरता बनाए रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, अविवाहितों के लिए विवाह का योग बनेगा व घर में धार्मिक कार्य होंगे। व्यापार में निरंतर प्रयास से लाभ होगा; पैतृक संपत्ति से भी सहयोग मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। नौकरी में धैर्य से काम लें, परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य का सामान्य ध्यान रखें। लंबी दूरी की या विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं।उपाय: सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें व शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




