अल्मोडा।स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। देशभर से चुने गए पांच युवा आपदा कैडेटों में गर्विता भी शामिल हैं।सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा गर्विता 77 UK बटालियन NCC की कैडेट हैं। द्वाराहाट NCC शिविर में रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग और जुमारिंग जैसे प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें आपदा प्रबंधन में बेस्ट कैडेट चुना गया था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




