शिक्षा

आईसीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम, पत्रकार किशोर जोशी के लाल ने कर दिया कमाल

नैनीताल। आईएससी बोर्ड की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सेंट जोजेफ कॉलेज नैनीताल के रजत जोशी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टॉप किया है। रजत के साथ ही रितिक जोशी व दिव्यांश सामंत ने 95-95 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। रजत के पिता किशोर जोशी नैनीताल दैनिक जागरण में ब्यूरो प्रभारी जबकि मां आशा जोशी उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। रजत ने कम्प्यूटर साइंस में 99 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। मूल रूप से चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के चनोड़ा निवासी रजत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी, गुरुजनों को दिया है। रजत ने हाल ही में जेईई मेंस परीक्षा 97 परसेंटाइल अंक के साथ पास की है। रजत का लक्ष्य कम्प्यूटर इंजीनियरिंग बनने का है। उनकी इस उपलब्धि पर नैनीताल के समस्त पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।

To Top

You cannot copy content of this page