दुर्घटना

सात नम्बर क्षेत्र में विशालकाय पेड़ धराशाई बड़ा हादसा टला

नैनीताल। मानसून के पहले दौर पर विराम लगने के बाद धूप खिलने से अब भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है।शुक्रवार को नगर के मल्लीताल अंडा मार्किट में सड़क धंस गयी थी तो वही शनिवार सुबह नगर के सात नंबर क्षेत्र में एक विशालकाय पेड़ गिर गया।ग़नीमत रही पेड़ गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ।लेकिन मकान के निकट लगी रेलिंग टूट गई।जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह सात नंबर क्षेत्र में कौस्तुभानंद जोशी के आवास के निकट एक विशालकाय पेड़ गिर गया।पेड़ के गिरने से रेलिंग और दीवार टूट गई। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र पांडे( जीनू) की सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने पेड़ को काटकर नुकसान का आंकलन किया।तथा जीनू पांडे ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शनिवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित
To Top

You cannot copy content of this page