नैनीताल।डीएसए मैदान में आयोजित नंदा देवी मेले में लगने वाले फड़ कारोबारियों से अवैध रूप से वसूली की जा रही है दुकानदारों का कहना है कि उनसे दो व्यक्ति आ कर एक हजार रुपए एक दिन का वसूला जा रहा है।जबकि ईओ रोहिताश शर्मा का कहना है कि नगर पालिका पर्ची नही काट रही है और ना ही उन्होंने किसी को अधिकृत किया है तो ऐसे में दुकानदारों से अवैध रूप से वसूली कौन कर रहा है।हालांकि ईओ द्वारा टीएस को इसकी जांच करने के आदेश भी दे दिए है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




