
नैनीताल। रविवार को निकाय चुनाव के परिणामो के बाद नैनीताल,भवाली व भीमताल में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।वही नगर पालिका नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल ने भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को चार हजार मतों के अंतर से पराजय क़िया।और कांग्रेस की इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी में।उन्होंने पहले दिन से ही चुनाव प्रचार में घर घर जाकर लोगो से अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो के बदले में दूसरी बार कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की।और लोगो ने उनकी मांग पर कांग्रेस के पक्ष में जमकर मतदान किया।जिसको लेकर सचिन नेगी ने नगर की जनता का आभार व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
