
नैनीताल। नगर पालिका में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल द्वारा पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल व अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को ज्ञापन सोपा है।ज्ञापन के अनुसार 2023 में सीजनल मिले के दौरान कार्यरत कर्मचारियों का वेतन अभी भी लंबित पड़ा है। तथा लंबित पड़ा आवास भत्ते का एरियर का भुगतान भी किया जाना है।और सेवानिवृत कर्मचारियों के ग्रेच्युटी व अर्जित अवकाश का भुगतान तथा कर्मचारियों की वर्दी कंबल की मांग का निस्तारण भी किया जाना है। ऐसे में अब पालिका द्वारा पार्किंग वाली ब्रिज चुंगी का टेंडर किया जा रहा है जिससे होने वाली आय में से ये भुगतान भी किया जाना चाहिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




