धर्म-संस्कृति

मशहूर लोक गायक इंदर आर्या ने छात्रों को झूमने पर किया मजबूर,मॉर्डन कुमाउं लोक गीत जमकर थिरके छात्र

नैनीताल। संकल्प नए उत्तराखण्ड का साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा शनिवार को डीएसबी परिसर के एएन सिंह हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मशहूर लोक गायक इंदर आर्या द्वारा प्रस्तुति दी गयी। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य व नामित सभासद तारा राणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केके भी काटा गया।आगे पढ़ें

छात्रों से खचाखच भरे हॉल में सबसे पहले भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों द्वारा लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य किया गया।वही नई दिशाएं संस्था के कलाकारों द्वारा भी लोक गीतों से समा बांध दिया।जिसके बाद जैसे ही मशहूर लोक गायक इंदर आर्य मंच पर आए तो छात्रों द्वारा उनका भब्य स्वागत किया और फिर इंदर ने तेरो लहंगा गीत से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद छात्रों की मांग पर इंदर ने मॉर्डन कुमाउं,बोल हीरा बोल,हिट मधुली,मेरी जोज्ञानी,नजर ना लागो,नथुली की डोर,हफ्ते में इतवारक दिन,माठु- माठु, आदि अपने गीतों पर लोगो को झुमने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान हॉल में करीब 700 से अधिक छात्र व छात्राएं मौजूद थी।और सभी एक साथ गीतो पर थिरकते रहे।वही विधायक ने भी कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस:नैनीताल के पांच जवानों ने दी थी शहादत

इस दौरान सप्ताहिक कार्यक्रम आयोजक हरीश राणा, कोरियोग्राफर दीपक पुल्स, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, अरविंद पडियार, मंडल महामंत्री मोहित साह, जसपाल कोली, सभासद तारा राणा, दीपा अधिकारी, अरूण कुमार , दया बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, आशीष साह, पवन साह, छात्रसंघ कोषाद्यक्ष संतोष कुमार, छात्र नेता अभिषेक बिष्ट, शुभम कुमार,  विवेक जोशी, गौरव देव, रजत गौड, प्रतीक कुमार, आशीष कन्याल, विकास बिष्ट, हर्षित कुमार आदि मौजूद रहे।


To Top

You cannot copy content of this page