राजनीति

निकाय चुनाव के लिए भाजपा तैयार:प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

 

नैनीताल। आगामी निकाय चुनाव के सिलसिले में नैनीताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश के विभाजन की मानसिकता जुड़ी हुई है। कांग्रेस के सलाहकार सैम पित्रोदा को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में लोकसभा की पंचों सीटों पर बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने आंकड़ों की बात करते हुए कहा कि इस लोक सभा चुनाव के मतदान में प्रदेश में महिलाओं की ओर से अधिक भागीदारी की गई है। आगे पढ़ें

निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि बैठकें शुरू कर दी गई हैं। नगर पालिका एवं नगर निकाय के प्रत्येक प्रत्याशी को कमल के फूल का चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। कहा कि पिछले चुनाव में नगर निगम की आठ में से 6 सीटें बीजेपी के पक्ष में आई। इस बार सभी नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजय दर्ज करेंगे। हाईकोर्ट शिफ्टिंग के मामले में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कोर्ट की मंशा एवं निर्णय पर सरकार की ओर से फैसला लिया जाएगा। भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जनमत के आधार पर सरकार निर्णय लेगी। उन्होंने वनाग्नि को प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती बताया। कहा कि इसपर नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से योजनाएं बनाई जाएंगी। शीघ्र ही वनाग्नि पर नियंत्रण कायम कर प्रदेश में नई मिसाल पेश की जाएगी।इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,गोपाल रावत,मनोज जोशी,मोहन नेगी,मोहित लाल साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page