राजनीति

लोकसभा चुनाव में कम मतदान को लेकर भाजपा ने की चिंतन बैठक

नैनीताल। लोकसभा चुनाव के दौरान कम संख्या में हुए मतदान को लेकर गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कम मतदान को लेकर चिंतन किया गया।तथा पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चो के मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों ने अपने-अपने विचार रखें।बैठक में मंडल के प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट और विधायक सरिता आर्या ने मण्डल के पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों से कहा की सरकार की योजनाओं को लोगों के मध्य अधिक से अधिक पहुंचाए जिससे जनता योजनाओं का लाभ ले सके।बैठक का संचालन महामंत्री मोहित लाल साह द्वारा किया गया।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,सैकङो लोगो उठाया लाभ

इस दौरान महामंत्री मोहन सिंह नेगी, मोहित लाल साह, उपाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, हेम बहुखंडी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल मंत्री संतोष कुमार, सुरेश उप्रेती, मंडल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह रावत, मंडल आईटी संयोजक नवीन जोशी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, सह सोशल मीडिया ललित ढैला, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला, महामंत्री विमला तिवारी, अमिता साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय, महामंत्री ऋतुल कुमार, अल्फसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलमान जाफरी,महामंत्री मो.मोहसिन आदि मौजूद रहे।.

To Top

You cannot copy content of this page