नैनीताल।निकाय चुनाव का विगुल बज चुका है।और आज शनिवार को नामंकन का दूसरा दिन है।वही बीते देर रात को भाजपा ने नगर निकाय व नगर पंचायत के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।जिसमे नैनीताल नगर पालिका से संगठन से जुड़ी जीवंती भट्ट का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।जिसके बाद से उनके सनर्थको में खुशी की लहर है।लेकिन कांग्रेस के गढ़ में जनता का विश्वास हासिल करना इनके लिए इतना आसान साबित नही होने वाला है।अगर ये सब संभव हो पाया तो नगर पालिका में पहली बार भाजपा का अध्यक्ष काबिज होगा।।बता दे कि नगर पालिका के इतिहास में आज तक अध्यक्ष पद पर भाजपा का खाता नही खुल पाया है।इसलिए भी भाजपा के लिए ये सीट काफी अहम हो गयी है।आगे पढ़ें आज तक नही बना भाजपा का पालिकाध्यक्ष…….
आज तक भाजपा का नही खुला खाता।राज्य बनने के बाद से नैनीताल पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा का अभी तक खाता नही खुल पाया है।पहली बार कांग्रेस की प्रत्याशी व वर्तमान में भाजपा विधायक सरिता आर्य 2003 से 2008 तक।उसके बाद 2008 से 2013 तक निर्दलीय मुकेश जोशी मोंटू फिर यूकेडी से 2013 से 2016 तक श्यामनारायण और फिर कांग्रेस पार्टी से सचिन नेगी नेगी पालिकाध्यक्ष चुने गए।