शिक्षा

चंद्रयान-3 के चांद की भूमि को छूते ही भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ ऑल सेंट कॉलेज

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज फिर एक बार भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। वह ऐतिहासिक पल जब सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 ने चांद की भूमि को छुआ तो हर एक छात्रा के आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान देखते ही बनती थी।मंगलवार को जब भारत ने एक नया मुकाम हासिल कर अपना तिरंगा चांद पर सफलतापूर्वक लहराया है तो एक नही बल्कि प्रत्येक भारतीय गर्व से ओतप्रोत हो प्रसन्नता से भावविभोर है। शायद ही कोई भारतीय ऐसा हो जो इस ऐतिहासिक क्षण का भागीदार न रहा हो।इस पल को नैनीताल की ऑल सेंट्स कॉलेज की छात्रावास में रह रही सभी  छात्राए प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया के दिशानिर्देशन में स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से इस ऐतिहासिक क्षण की भागीदार बने।इसके बाद छात्राओं ने अपने देश की इस सफलता पर विवेचना की और दृढ़ता के साथ इस देश का सफल नागरिक बनने को प्रेरित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनन्दा पर अभद्र तथा टिप्पणी को लेकर अंजुमन इस्लामिया सोसायटी ने डीएम व एसएसपी को सौपा ज्ञापन
To Top

You cannot copy content of this page