![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_20231218_221218_Gallery.jpg)
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240226-WA0018.jpg)
गरमपानी। खैरना बाजार में सोमवार को प्रशासन तथा जिला पंचायत और पुलिस ने होटल, रेस्टोरेन्ट तथा दुकानों के पीछे गन्दगी फैलाने पर कार्यवाही शुरू की गई। जिसमें खैरना बाजार में गंदगी फैलाने पर दो व्यापारियों का पुलिस एक्ट में तहत चालान किये गये।
वही प्रशासन और पुलिस ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा दोबारा गंदगी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वही इस दौरान जिला पंचायत द्वारा नदी तथा दुकानों के पीछे जमा कुड़े और कचरे का निस्त्रारण किया गया।जिसमे राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी ने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है जो आगे भी चलाया जाएगा इस दौरान कोई भी व्यक्ति या व्यपारी गन्दगी फैलाते हुवे पाया गया यो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान पटवारी विजय नेगी, एएसआई हरभजन सिंह राणा, जगदीश धामी, इतीश कुमार मौजूद रहे।
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2023/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2022/01/KumaunVani_logo_v1.22x.png)