कुमाऊँ

नैनीताल जनपद में बेरोज़गार 78 हज़ार पार

नैनीताल। जनपद में बेरोजगारी का आंकड़ा बड़ता ही जा रहा है, नतीजा ये है कि बीते पांच सालों में 78900 के आसपास घूम रहा बेरोजगारों का आंकड़ा 2023 में 78900 पार कर गया है। 2017-18 में नैनीताल के सेवायोजन कार्यालय में 14098 युवाओं ने बतौर बेरोजगार पंजीकरण कराया था। वर्तमान में यह संख्या 78900 है।आगे पढ़े

जनपद में बेरोजगारों को प्राइवेट सेक्टर्स में रोजगार दिलाने के लिए सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है।इनमें से अधिकांश मेलों में केवल उन्हीं युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है जिनका विभाग में पंजीकरण हो।नैनीताल के सेवायोजन कार्यालय में 2020-21 में सर्वाधिक 18687 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, 2021-22 में कमी के साथ ये आंकड़ा 8783 दर्ज हुआ। 2022-23 में फिर बड़ते हुए नैनीताल के सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारों की संख्या  10541 दर्ज की गई थी। लेकिन, इधर अक्टूबर 2023  के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो 78936 युवा बेरोजगारों के तौर पर पंजीकृत हैं।आगे सुने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की कहानी उन्हीं की जुबानी

यह भी पढ़ें 👉  पेरिस ओलंपिक में अंकिता सहित देवभूमि उत्तराखंड के चार खिलाड़ी करेंगे नाम रोशन

शंकर बोरा सेवायोजन अधिकारी नैनीताल।युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर साल रोजगार मेले आयोजित होते हैं। हाल ही में 25 सितंबर को नैनीताल में भी मेले का आयोजन किया गया था।जिसमे मात्र 458 युवा ही पहुंचे। कहा कि जल्द ही सेवायोजन कार्यालय की ओर से जनपद के अति दुर्गम क्षेत्रों के इंटर कॉलेजों में 10 और 12 पास कर चुके विद्यार्थीयो को करियर काउंसलरो की ओर से करियर के विषय में जानकारी दी जाएगी।

To Top

You cannot copy content of this page