धर्म-संस्कृति

28वां फागोत्सव रंग धारण,चीर बंधन एवं आंवला पूजन कार्यक्रम का आयोजन

नैनीताल। 28वां फागोत्सव के तहत बुधवार को राम सेवक सभा प्रांगण में आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने पूजन कार्यक्रम के बाद रंग धारण,चीर बंधन एवं आंवला पूजन पूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ।आगे पढ़ें

पूजन कार्यक्रम के बाद श्री रामसेवक सभा के सदस्यों द्वारा खड़ी होली कार्यक्रम भी किया गया।महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 21 मार्च को दोपहर दो बजे से स्कूली बच्चों द्वारा होली कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मनोज साह,  संरक्षक गिरीश जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह, राजेंद्र साह, मुकेश जोशी, मुकुल जोशी, हरीश राणा, आशू बोरा,  मिथिलेश पांडे, हिमांशु जोशी, मोहित साह, गोधन बिष्ट, प्रदीप जेठी, भीम सिंह कार्की, संतोष पांडे, गिरीश भट्ट, हीरा रावत, एवं महिलाऐं उपस्थित रही।

To Top

You cannot copy content of this page