नैनीताल

बेतालघाट में ग्रामीण समुदाय को सौंपी गई विकास गतिविधियों की जिम्मेदारी,आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Ad

बेतालघाट। ग्रामीण समुदाय को विकास गतिविधियों के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में S.M. Sehgal Foundation एवं HDFC Bank Parivartan Project के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बेतालघाट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 40 गांवों से 120 किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परियोजना के अंतर्गत विकसित विभिन्न विकास गतिविधियों का स्वामित्व ग्रामीण समुदाय को सौंपना तथा उनके नियमित संचालन, रखरखाव और बेहतर प्रबंधन के लिए समुदाय को जिम्मेदार एवं सक्षम बनाना रहा। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों में सामुदायिक सहभागिता, आपसी सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, विभिन्न गतिविधियों के मॉडल प्रस्तुत कर उनकी कार्यप्रणाली, उपयोगिता और ग्रामीण परिवारों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि सामूहिक प्रयासों एवं नियमित देखरेख के माध्यम से इन गतिविधियों को लंबे समय तक प्रभावी और सुचारू रूप से संचालित रखा जा सकता है।कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। उद्यान विभाग से श्री जे.एस. देवल एवं वर्षा थापा, ग्राम उद्यान से महेश पुरी, ग्राम विकास विभाग से ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार, NRLM Livelihood से श्री महेश पुरी, बिजनेस प्रमोटर अनीता जलाल तथा स्वास्थ्य विभाग से तृप्ति एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) अंजली उपस्थित रहीं।इसके अतिरिक्त S.M. Sehgal Foundation की ओर से श्री एन.पी. सिंह, सुश्री आकांक्षा, सुश्री मेघ, श्री सौरभ महंता सहित अन्य टीम सदस्यों तथा HDFC Bank के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभागों के माध्यम से संचालित सरकारी योजनाओं, सेवाओं और आजीविका संवर्धन के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने तथा उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में S.M. Sehgal Foundation द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं समुदाय के सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी विभागीय समन्वय और सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विकास कार्यों की वास्तविक सफलता केवल सुविधाओं के निर्माण तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनके निरंतर संचालन, रखरखाव और स्थायित्व में निहित होती है। इसके लिए ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी, सामूहिक जिम्मेदारी और स्थानीय स्तर पर नेतृत्व का विकास अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि परियोजना के अंतर्गत विकसित सभी गतिविधियों एवं सुविधाओं को वे अपनी सामुदायिक संपत्ति समझें और उनके संरक्षण, संचालन तथा रखरखाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।यह पहल ग्रामीण समुदाय को विकास प्रक्रिया का सहभागी बनाने के साथ-साथ उनमें स्वामित्व की भावना विकसित करने, सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top