नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट का प्रचार प्रसार भी अब तेज हो चुका है।बीते दिनों मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद अब कार्यकर्ता भी काफी उत्साह में और पहले की अपेक्षा अब प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है।कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगो से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।वही भाजपा कार्यकर्ता मोहित आर्य भी हर दिन प्रचार प्रसार कर रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के चलते लोग इस बार नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष चुनने जा रहे है।और लोगो का जीवंती भट्ट को भरपूर सनर्थन मिल रहा है।कहा कि लोगो के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रही है। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बलियानाला ट्रीटमेंट,एसटीपी प्लांट,के लिए पैसे की स्वकृति,जाम से मुक्ति के लिए चौराहों का चौड़ीकरण,नगर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग से निजात दिलाने के लिए मेट्रोपोल में पार्किंग की अनुमति,नगर के आंतरिक सड़को का पुनर्निर्माण,और नगर के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने सहित दर्जनों विकास कार्य किए गए है,और कई कार्य निर्माणाधीन भी है।ऐसे में अगर नगर पालिका में भी भाजपा का चेयरमैन होगा तो शहर के विकास के साथ-साथ वित्तीय माली हालत से गुजर रही पालिका को उभारा जाएगा जिससे तीन-तीन माह तक वेतन के लिए इंतजार कर रहे कर्मचारियों व पेंशनधारियों को समय पर वेतन व पेंशन मिलेगी।
जनता का आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत नगर पालिका में होगी ट्रिपल इंजन की सरकार:मोहित आर्य
By
Posted on