धर्म-संस्कृति

कैसा रहेगा सितंबर माह देखे अपनी सितंबर माह की राशि:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी।

संक्रान्ति का दक्षिण दिशा में गमन व नैऋत्य में दृष्टि होने से दक्षिण प्रान्तों में दैवीय प्रकोपों- वर्षा, आँधी-तूफान भूकम्प रेल एवं हवाई दुर्घटनाओं से जन-धन की हानि की सम्भावनाएं हैं। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश में खंडवृष्टि के योग हैं पहाड़ी क्षेत्र में कहीं-कहीं सामान्य वर्षा होगी। आइए जानते हैं सितंबर 2024 में सभी राशियों पर ग्रहों का प्रभाव किस प्रकार रहेगा।

1–मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 सामान्य फलकारक रहेगा।  व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी।  रुके हुए कार्यों को गति प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। कुटुंब में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को रोजगार प्राप्त होने के पूर्ण योग। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अपरिचित व्यक्ति से विवाद करने से बचें अन्यथा कानूनी दाव पेच में पढ़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों को वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेत्र, उदर विकार रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।आगे पढ़ें….

2–वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कारोबार करने हेतु अत्यंत ही शुभ समय है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। कुटुम्बीय वातावरण सुखद रहेगा। भूमि मकानादि से लाभ प्राप्त करेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतति पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है । नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है अतः कार्य के प्रति गंभीर रहे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। कला के क्षेत्र में विशेष रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़े।आगे पढ़ें….

3–मिथुन राशि– मिथुन राशि की जातकों के लिए सितंबर माह सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार चढाव रहेंगे। अत्यधिक प्रयास के बाद आंशिक धन लाभ होगा। व्यापार में नया निवेश करने से बचें। शत्रु प्रबल रहेंगे। कुटुंब जनों से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेंगे। प्रेम संबंधों में खटास रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी तथा वाहन भय बना रहेगा अतः वाहन स्वचालित करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। गणेश आराधना अधिक करें।आगे पढ़ें….

4–कर्क राशि–कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे व्यापार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता से धन लाभ होगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कुटुंब जनों में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे कि मानसिक तनाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। शिक्षा के प्रति सक्रिय रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। धार्मिक यात्राएं संभव हैं। लाभ हेतु शिवजी को जल अर्पित करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर दीपक प्रज्वलित करें।आगे पढ़ें…

5–सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय अति उत्तम है । व्यापार से संबंधित रुका हुआ धन प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। राजनीति में रुचि रखने वाले जातकों को पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।आगे पढ़ें…

6–कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय सामान्य है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होंगे। पूर्वार्ध से ही सोच समझकर धन खर्च करें। कुटुंब जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतःधैर्य का परिचय दें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। राजकीय सेवाओं के लिए प्रयासरत जातक  प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः संयमित रहे क्रोध न करें। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें तथा गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की कार घुसी दुकान के भीतर

7–तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 शुभ फलकारक रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। परिश्रम से अत्यधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तंभ वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अविवाहित जातकों का विवाह हो सकता है। रोजगार के लिए प्रयासरत जातक सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग को स्थान परिवर्तन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगे। लाभ हेतु देवी सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना करें तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।आगे पढ़ें….

8–वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि की जातकों के लिए सितंबर 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। कारोबार में उन्नति प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। कुटुंब में उत्साह तथा प्रसन्नता का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग को कार्यस्थल का माहौल तनावपूर्ण देखने को मिलेगा। व्यर्थ के विवाद में ना पड़े तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की संभावना। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें।आगे पढ़ें.

9–धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय शुभ है। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु अति उत्तम समय। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता से धन लाभ होने की पूर्ण संभावना। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। नौकरी तथा रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। लेखन के प्रति रूझान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें।आगे पढ़ें….. 

10–मकर राशि– मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम के बाद ही धन लाभ होगा। व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण रखें। कुटुंब जनों में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भाई बंधुओ से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को परिश्रम के उपरांत ही रोजगार प्राप्त होगा। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग का स्थानांतरण संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेगी। व्यापारिक यात्राएं अधिक रहेगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें।आगे पढ़ें….

11–कुंभ राशि– कुंभ राशि की जातकों के लिए सितंबर 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। अत्यधिक खर्च के कारण अर्थव्यवस्था डगमगाएगी अतः सोच समझकर धन खर्च करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। समाज में अपयश के पात्र बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेत्र, उदर तथा हड्डियों से संबंधित परेशानियां रह सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रचलित करें। जरूरतमंदों को सहायता करें। बुजुर्गों का सम्मान करें।आगे पढ़ें…

 12–मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। शनि की साडेसाती का पूर्ण प्रभाव रहेगा। परिवार जनों में विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिश्रम से धन लाभ होगा। नया भूमि, भवन, वाहन में निवेश लाभदाई रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को परिश्रम के उपरांत ही सफलता प्राप्त होगी। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सिर पर चोट लगने की संभावना है अतः वाहन सावधानी से चलाएं या वाहन स्वचालित करने से बचें। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें प्रतिदिन बजरंग बाण पड़े शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। काली वस्तुओं का दान करें। जरूरतमंदों की सहायता करें।ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी 8395806256

To Top

You cannot copy content of this page