नैनीताल। गुरुवार को नगर पालिका सभासदो ने पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को बोर्ड बैठक के आयोजन को लेकर ज्ञापन सौपा है। सभसदो का कहना है कि शहर में विकास कार्य रुके पड़े हैं जिनको लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन होना जरूरी है जिससे शहर में विकास कार्य सुचारू हो सके। ज्ञापन देने वालो में सभासद जितेंद्र पांडे,रमेश प्रसाद,सुरेंद्र कुमार,अंकित चंद्रा,काजल आर्य,गजाला कमाल, राकेश पंवार,भगवत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




