कुमाऊँ

पालिका की कूड़ा गाड़िया तेल के आभाव में हुई खड़ी,कूड़े का लगा ढेर,दुर्गा पूजा महोत्सव में नही हुई लाईट की व्यवस्था

नैनीताल। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का निलंबन व पालिकाध्यक्ष के अधिकारी सीज किये जाने के बाद पालिका की व्यवस्था चरमरा गई है।वही दुर्गा पूजा में लाईट का वर्क ऑर्डर जारी नही होने से दुर्गा पूजा के दौरान अंधेरा रहने की संभवना बनी हुई है।पालिका की हर रोज नगर के कूड़े को गाड़ियों के जरिये हल्द्वानी डंपिंग जोन भेजती है।जिसमे हर रोज लगभग तीन गाड़ी कूड़ा भेजा जाता है,लेकिन अब तेल की समस्या के चलते गुरुवार को एक ही गाड़ी कूड़ा डंपिंग जोन भेजा गया।अगर तेल की समस्या दूर नही हुई तो शुक्रवार से नगर का कूड़ा भी नही उठ पायेगा, जिससे नगर में कूड़े के ढेर लग सकते है।वही दुर्गा पूजा का टेंडर साई लाईट हाउस भवाली को दिया गया था लेकिन उनको अभी तक वर्क ऑर्डर नही मिला है जिसके चलते ठेकेदार भी असमंजस की स्थिति में है।जबकि आज शुक्रवार 20 अक्टूबर से दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होने जा रहा है।ठेकेदार का कहना है कि उनको अभी तक कार्य करने का कोई आदेश प्राप्त नही हुआ है।जबकि उनको न्यूज पेपर के माध्यम से ज्ञात हुआ था कि उनका टेंडर हो चुका है।बता दे कि नंदा देवी महोत्सव के दौरान भी साई लाईट हाउस द्वारा ही बिजली का कार्य किया गया था।

To Top

You cannot copy content of this page