शिक्षा

गीता रत्न से सम्मानित हुए नैनीताल के संस्कार पांडे

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान भगवदगीता के प्रति संचेतना विकसित करते हुए कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड, एवम एन आइ सी द्वारा गीता प्रश्नमाला का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सैंट जोज़फ कालेज नैनीताल के कक्षा 6 के छात्र “संस्कार पाण्डे” को “गीता रत्न” के रूप में प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।आगे पढ़ें…..

साल का पहला मंगलवार कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब


“संस्कार कला साहित्य एवम सांस्कृतिक क्लब उत्तराखण्ड” के संस्थापक डा हिमांशु पाण्डे ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आनलाइन गीता महोत्सव में अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर हल्दूचौड़ तथा इन्नोवेटिव स्काउट एवम गाइड ओपन ग्रुप के बासठ स्काउट गाइड रोवर रेंजर कब बुलबुल द्वारा प्रतिभाग कर गीता प्रशिक्षु एवम गीता अनुरागी के रूप में प्रशस्ति पत्र प्राप्त किये। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब प्रभारी भुवन चन्द्र मठपाल, स्काउट मास्टर भुवन चन्द्र कर्नाटक, रंगकर्मी शिक्षक मनोज कुमार, संस्कृत प्रवक्ता दुर्गा दत्त गुणवंत, नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पाण्डे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

To Top

You cannot copy content of this page