दुर्घटना

महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार व हत्या: डॉक्टरों व नयना देवी व्यापार मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन

नैनीताल। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद मर्डर की निंदनीय घटना को लेकर नैनीताल में भी डॉक्टरों में कफो रोष बना हुआ है।जिसको लेकर शनिवार को बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों सहित मां नयना देवी नैनीताल  व्यापार मंडल व अन्य संगठनों द्वारा बीडी पांडे अस्पताल से तल्लीताल तक होते हुए मल्लीताल पंत पार्क तक रैली निकाल कर आरोपी को सख्त सजा की मांग की तथा पंत पार्क में मृतक महिला डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।आगे देखे वीडियो क्या कहा पुनीत टंडन ने…

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शुक्रवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित

व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल (रजि)  डॉक्टर्स की भावनाओं का आदर करने के साथ ही इस निर्मम प्रकरण की निंदा करता है और सरकार से माँग करता है की ऐसे मामलों में निश्चित समय पर सबसे सख्त सजा की मांग करता है।साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाये जाने व उसको जल्द से जल्द लागू किये जाने की मांग करता है।

To Top

You cannot copy content of this page