नैनीताल।रविवार कारगिल विजय दिवस के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कारगिल शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया इस दौरान ईओ रोहिताश शर्मा,टीएस,जेई शहीत ओएस शिवराज नेगी मौजूद रहे।आगे पढ़ें कौन है मेजर राजेश अधिकारी….

वर्ष 1999 में जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में घुसपैठ करा पाकिस्तान ने भारत की पीठ में एक और छुरा घोप दिया था। दो महीनें तक चला कारगिल युद्ध 3 मई, 1999 को शुरू हुआ और खत्म 26 जुलाई, 1999 को समाप्त हो गया था। भारत को इस जीत की भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। आधिकारिक तौर पर इसमें भारत के 527 सैनिक शहीद हुए जबकि पाकिस्तान के करीब 453 सैनिक मारे गए।मेजर राजेश सिंह अधिकारी ने भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं को कायम रखते हुए दुश्मन की उपस्थिति में असाधारण वीरता व उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रदर्शन किया, उन्हे मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




