धर्म-संस्कृति

मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

नैनीताल। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मंजू जोशी ने बताया कि हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य, शुभ प्रसंग होता है तब पितृ देवों को भी संपूर्ण श्रद्धा भाव से नांदी श्राद्ध के रूप में पूजा जाता है। पितरों को भी पूर्ण रूप से सम्मान देने हेतु भाद्रपद माह पूर्णिमा तिथि से अगले 16 दिनों तक जिसे हम पितृ (श्राद्ध) पक्ष भी कहते हैं पितृ पूजन का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर 2024 दिन मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ हो रहा है और आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 2 अक्टूबर  को पितृ विसर्जन किया जाएगा।धार्मिक मान्यतानुसार अपने पूर्वजों के सम्मान व आत्मा के तारण हेतु तर्पण व श्राद्ध किया जाता है। वर्ष की जिस भी तिथी को पूर्वजों का निधन हुआ हो, पितृ पक्ष की उसी तिथि पर उनका श्राद्ध किया जाता है। भाद्रपद पूर्णिमा को केवल उन पित्रों का श्राद्ध किया जाता है, जिनका निधन पूर्णिमा तिथि को हुआ हो।आगे पढ़ें तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध…..

तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध।1-तर्पण का अर्थ है कि हम अपने पित्रों को जल दान कर रहे हैं। 2-: पिंडदान का अर्थ है हम पितरों के  निमित्त भोजन दान कर रहे हैं। 3-:श्राद्ध का अर्थ है हम आपको श्रद्धा से स्मरण करते हैं। श्रद्धया इदं श्राद्धम्‌ (यानी जो श्रद्धा से किया जाए वही श्राद्ध है।तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध का अर्थ यह हुआ ‘हे पितृ देव आप हमारे लिए देव तुल्य हैं। आइए हमारे द्वारा श्रद्धा से बनाए गए भोजन व जल को ग्रहण कीजिए।आगे पढ़ें श्राद्ध कर्म कैसे प्रारंभ हुआ,…..

श्राद्ध कर्म कैसे प्रारंभ हुआ।महाभारत काल में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताया था कि श्राद्ध कर्म की शुरुआत कैसे हुई।प्राचीन समय में सबसे पहले महर्षि निमि को अत्रि मुनि ने श्राद्ध का ज्ञान दिया था तब ऋषि निमि ने श्राद्ध किया और उनके बाद अन्य ऋषियों ने भी श्राद्ध कर्म प्रारम्भ कर दिया। तभी से पूर्वजों के सम्मान व आत्मा के तारण हेतु श्राद्ध कर्म करने की परंपरा प्रचलित हो गई।आगे पढ़ें श्राद्ध पक्ष 2024 की तिथियां…..

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम

श्राद्ध पक्ष 2024 की तिथियां 17 सितंबर 2024- पूर्णिमा श्राद्ध । 18 सितंबर 2024 प्रतिपदा श्राद्ध।18 सितंबर 2024 को चंद्र ग्रहण रहेगा जो कि भारत में दृश्य नहीं होगा।19 सितंबर 2024 –द्वितीया श्राद्ध। 20 सितंबर 2024–तृतीया श्राद्ध।  21 सितंबर 2024–चतुर्थी श्राद्ध। 22 सितंबर 2024–पंचमी श्राद्ध। 23 सितंबर 2024–षष्ठी श्राद्ध, सप्तमी श्रद्धा।24 सितंबर 2024– अष्टका (अष्टमी) श्राद्ध। 25 सितंबर 2024– अन्वष्टका (नवमी) श्राद्ध। 26 सितंबर 2024– दशमी श्राद्ध।27 सितंबर 2024– एकादशी श्राद्ध।28 सितंबर 2024–एकादशी श्रद्धा (वैकल्पिक।29 सितंबर 2024– द्वादशी श्राद्ध। 30 सितंबर 2024–त्रयोदशी श्राद्ध। 1 अक्टूबर 2024– चतुर्दशी श्राद्ध। 2 अक्टूबर 2024–सर्वकार्यार्थ (दर्श) पितृ विसर्जन, आमावस्या श्राद्ध, अज्ञात तिथि श्राद्ध।आगे पढ़ें पितृ पक्ष में क्या करे……..दो अक्टूबर 2024 को सूर्य ग्रहण भी है जो कि भारत में दृश्य नहीं होगा।पितृ पक्ष में प्रतिदिन गाय को भोजन कराएं। पूर्णिमा से अमावस्या तक शाम को घी का दीपक दक्षिण मुखी लौ करके जलाये। भोजन का पहला निवाला कौवे के लिए रखें। तिथि के अनुसार तर्पण व पिंडदान करें। ब्रह्मभोज कराएं। तर्पण और श्राद्ध सूर्योदय के बाद व सूर्यास्त से पहले करें। अंधेरे व रात्रि में श्राद्ध कर्म न करें। पितरों के निमित्त जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन व वस्त्र दान करें।ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी 8395806256

To Top

You cannot copy content of this page