कुमाऊँ

पिथौरागढ़ पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय

कविता जोशी। एसएसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। जिस क्रम में दिनांक- 02.10.2023 को चौकी चण्डाक में नियुक्त का0 महेन्द्र सिंह* को ड्यूटी के दौरान एक गुम हुआ मोबाइल फोन मिला। जिस पर पुलिस कर्मी द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर सम्बन्धित के बारे में जानकारी कर उक्त मोबाइल फोन को सकुशल मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा पुलिस कर्मी की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

To Top

You cannot copy content of this page