कुमाऊँ

बंशीधर भगत के जन्मदिन पर बेतालघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर किया फल वितरण।


बेतालघाट। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल बेतालघाट महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा जलाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, वर्तमान में कालाढूंगी विधानसभा के विधायक बंशीधर भगत के जन्मदिन के अवसर पर बेतालघाट मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ एवं फल वितरण किया गया।साथ ही विधायक बंशीधर भगत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। तत्पश्चात आमबाडी में श्रीमद् भागवत कथा पुराण में सभी को फल वितरण किए गए। इसी के साथ सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति द्वारा विधायक बंशीधर भगत को शुभकामनाए देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की गई ।

To Top

You cannot copy content of this page