कुमाऊँ

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया गोष्टी का आयोजन

नैनीताल। रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वी जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी काआयोजन किया। तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शार्दुल नेगी के प्रथम बार पार्टी कार्यालय में आने पर उनका स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया।आगे पढ़ें…..

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा की दूरसंचार क्रांति के जनक राजीव जी ने भारत को 21वीं सदी में सफलता के साथ ले जाने के लिए आईटी के क्षेत्र को आम आदमी से जोड़ा था। पंचायतों को अधिक अधिकार देते हुए,महिलाओं को पंचायत में 33% आरक्षण देकर महिलाओं व पंचायतों का सशक्तिकरण किया। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देकर युवा वर्ग में विश्वास पैदा किया। नवोदय विद्यालय की स्थापना करने के साथ ही सार्वजनिक टीकाकरण की व्यवस्था की,इसी व्यवस्था के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका- करण अभियान  चलाया गया था। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शार्दुल नेगी दिनेश कर्नाटक धीरज बिष्ट व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर भाई,सईब अहमद ,राजेंद्र मनराल,कनक साह,कैलाश अधिकारी बंटू आर्य वीरेंद्र सिंह बिष्ट कमल जोशी विनोद परिहार एनएसयूआई नेता रोहित जोशी , शुभम प्रसाद संजय बिष्ट नितेश भारद्वाज विवेक बृजवासी, चंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page