धर्म-संस्कृति

नवरात्रि पर नयना देवी मंदिर में लगी भक्तों की कतार,देवी दुर्गा हाथी में सवार होकर पहूंची पृथ्वी लोक

नैनीताल।रविवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है।इस दौरान विश्वविख्यात मां नयना देवी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही।मंदिर में भक्तों ने माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।नवरात्रि के प्रथम दिवस पर नगर के सभी मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की तो वही विश्वविख्यात मां नयना देवी मंदिर में स्थानीय लोगो सहित नैनीताल घूमने पहूंचे सैलानियों ने भी पूजा अर्चना की।आगे पढ़ें….

देवी दुर्गा हाथी में सवार होकर पहूंची पृथ्वी लोक।शारदीय नवरात्रि पर चित्रा नक्षत्र, बुधादित्य योग व भद्र योग का निर्माण हो रहा है। चंद्र+मंगल की युति महालक्ष्मी योग का निर्माण कर रहे हैं जिससे सभी लोगो को धन लाभ होगा।शरद नवरात्रि के प्रथम दिवस पर रविवार होने के कारण देवी दुर्गा पृथ्वी लोक में हाथी पर सवार होकर आएंगी। धार्मिक मान्यतानुसार यदि नवरात्र पर देवी दुर्गा गजराज पर सवार होकर आती हैं तो भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है, देश की आर्थिक उन्नति होती है, राजनीतिक स्थिरता रहती है एवं भक्तों की आर्थिक समस्याएं दूर होती है। एवं देवी दुर्गा की पूर्ण भाव से पूजा करने पर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अतः देवी दुर्गा का हाथी पर आगमन अति शुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ के महासचिव सोनू सहदेव को मातृ शोक
To Top

You cannot copy content of this page