देहरादून।नैनीताल विधायक सरिता आर्या सचिवालय में सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली से मुलाकात कर विभन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा।ज्ञापन के अनुसार
जनपद नैनीताल के विकासखंड बेतालघाट में रोपा सौपाटी से कोटाधरिया तक मोटर मार्ग निर्माण करने एवं जनपद नैनीताल के एनएच 71 रामनगर भंडारपानी अमगढ़ी बोहराकोट तल्ली सेठी बेतालघाट रतौड़ा भुजान रिची बिल्लेख मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण तथा बेतालघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन अतिशीघ्र लगवाने के संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने लोक निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान करने के संबंध में आश्वस्त किया।इसके साथ ही नैनीताल कृष्णापुर क्षेत्र में खतरा बन चुके विशालकाय चट्टान के सुरक्षा उपाय करवाने एवं शहर के सात नंबर क्षेत्र को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में हुए भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार एवं अन्य आपदा प्रबंधन के कार्य अतिशीघ्र करवाने हेतु आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन जी एवं सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली से अतिशीघ्र प्रस्ताव बनाकर कार्य करने के संबंध में वार्ता हुई।इस दौरान उत्तराखंड महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य विमला अधिकारी भी मौजूद रहीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




