कुमाऊँ

थर्टी फस्ट पर व्यापारियों की अहम मांग को लेकर मां नयना देवी व्यापार मंडल ने सौपा ज्ञापन

नैनीताल। मां नैना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने शुक्रवार को सीओ सिटी विभा दीक्षित को ज्ञापन सौप कर क्रिसमस और नए साल के मौके पर नैनीताल आने वाले पर्यटकों को शहर से बाहर रोकने पर विरोध दर्ज किया है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने क्रिसमस और नए साल के मौके पर शहर की पार्किंग के 70% फुल होने के बाद पर्यटकों के वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकने का फैसला क्या है जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है।आगे पढ़ें…..

पुनीत टंडन ने कहा कि अगर शहर की पार्किंग 100% फुल होने से पहले पुलिस द्वारा पर्यटकों को शहर के बाहर रोक कर उनका उत्पीड़न किया तो इसका व्यापार मंडल विरोध करेगा।कहा कि पुलिस के पास बेहतर यातायात प्लान ना होने और पार्किंग व्यवस्था न होने के चलते बीते वर्ष भी पर्यटकों को अधिकारों का सामना करना पड़ा था जिससे क्रिसमस और नए साल के वीकेंड पर नैनीताल में सन्नाटा पसर गया था जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ।इस दौरान उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल सचिव शिव शंकर मजूमदार आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page