धर्म-संस्कृति

देखे क्या है आपकी राशि में राशिफल जून माह: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मंजू जोशी के अनुसार जून 2024 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–संक्रान्ति का उत्तर दिशा में गमन एवं ईशान कोण में दृष्टि देश के उत्तरपूर्वी प्रान्तों में प्राकृतिक प्रकोपों का संकेत देता है। महाराष्ट्र, उड़ीसा के पूर्व क्षेत्र, बंगाल व असम में वर्षा होगी। हरियाणा दिल्ली पंजाब मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी रहेगी। आगे देखें क्या है आपकी राशि में…...

1–मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए जून 2024 शुभ फल कारक रहेगा। कार्य में उत्साह व सक्रियता बढ़ेगी। धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नवीन योजनाएं सफल रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। कुटुंब जनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रयासरत जातकों को नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

2–वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए जून 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यवसाय में विशेष उन्नति प्राप्त करेंगे। दीर्घकालीन रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। कुटुंब जनों से विशेष सहयोग  प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। न्यायालय संबंधी कार्यों में विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है कार्य के प्रति गंभीर रहे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा के दौरान सजग व सतर्क रहे। लाभ हेतु सरस्वती उपासना करें। गाय को मीठी रोटी खिलाएं। 

3–मिथुन राशि– मिथुन राशि की जातकों के लिए जून 2024 समान्य फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय शुभ है। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नए व्यापार में किया गया निवेश लाभ देगा। विदेश गमन के योग बन रहे हैं। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। कुटुंब जनों, भाई बंधुओ से विशेष सहयोग प्राप्त होने की संभावना। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य बीतेगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय प्रतिकूल रहेगा। स्थान परिवर्तन व कार्य क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अविवाहित दंपतियों का विवाह संपन्न हो सकता है। संतान पक्ष को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करे। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाए। 

4– कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए जून 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में आंशिक धन लाभ होगा। राजकीय योजनाओं से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। कुटुंब जनों में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से विरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ के विवाद में ना पड़े संयम का परिचय दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु रुद्राष्टकम का पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर दीपक प्रज्वलित करें। तथा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

5–सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए जून 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। नवीन संपत्ति के क्रय–विक्रय में लाभ होगा। व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु शुभ समय है। मित्रों व भाई बंधुओ से सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी का सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शिक्षा के प्रति विद्यार्थी वर्ग उत्सुक रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम उदर विकार होने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्राएं सामान्य रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

6–कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए जून 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। नौकरी पेशा वर्ग का स्थानांतरण हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः का प्रतिदिन जप करें। 

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस:नैनीताल के पांच जवानों ने दी थी शहादत

7–तुला राशि–तुला राशि के जातकों के लिए जून माह सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बाद आंशिक धन लाभ होगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय प्रतिकूल है। नया भूमि भवन क्रय करने के योग बन रहे हैं। कुटुंब जनों में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग सामान्य रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। लंबे समय से राजकीय सेवाओं के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। गाय को चारा खिलाएं। शुक्रवार को चीनी दान करें।

8– वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। मन उत्साहित रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी संयमित रखें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। बजरंग बाण का प्रतिदिन पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें।

9–धनु राशि– धनु राशि की जातकों के लिए जून 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। अथक परिश्रम से आय में वृद्धि होगी। व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। दैनिक जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। नवीन योजनाओं पर कार्य करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें। शिवजी को जल अर्पित करें। 

10–मकर राशि– मकर राशि की जातकों के लिए जून 2024 शुभ फल कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार हेतु समय अनुकूल है। नया भूमि, भवन क्रय–विक्रय से लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। न्यायालय संबंधी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में कटुता रह सकती है। माता-पिता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग को सहकर्मियों द्वारा विशेष सहयोग प्राप्त होगा। व पदोन्नति के योग भी बना रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। प्रतिदिन शाम को हनुमान चालीसा पढ़े। शनि मंदिर में शनिवार को दीपक प्रचलित करें। 

11– कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए जून 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। मन उत्साहित रहेगा। व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। व्यापार में पूंजी निवेश करने से पूर्व कुटुंबुजनों से विचार विमर्श अवश्य करें। भौतिक सुख सुविधाओं में आवश्यकता से अधिकतम खर्च हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य बीतेगा। संतान पक्ष से अत्यधिक उन्नति की समाचार प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग का स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं कष्टकारी रह सकती है। वाहन स्वचालित करने से बचें। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शानिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। 

12–मीन राशि– मीन राशि की जातकों के लिए जून 2024 सामान्य फल कारक रहेगा व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकते हैं। राजकीय पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। नौकरी पेशा वर्ग कार्य के प्रति गंभीर रहे। साडेसाती का पूर्ण प्रभाव बना रहेगा जिससे कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धर्म के प्रति रुचि बड़ेगी। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रचलित करें व प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी 8395806256

To Top

You cannot copy content of this page