नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर व जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में जनपद मे तीन दिवसीय विधिक सेवा रथ मोबाइल वैन ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रचार-प्रसार के लिए भेजी गई थी। जिसके अंतिम दिन शुक्रवार को प्राधिविक स्वय सेवक यशवंत कुमार द्वारा भवाली, घोडाखाल, निग्लाट, कैंची, रातीघाट, रामगाड़ गरमपानी,खैरना तहसील, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, विलेज लीगल ऐड किलिनिक मे स्थाई लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यक्षेत्र, निशुल्क कानूनी सहायता तथा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने महिलाओं के अधिकार आदि विषयों पर जागरूक कर सरल कानून माला पुस्तक देकर प्रचार प्रसार किया गया जिसने उपरांत राज्य विधिक सेवा रथ मोबाइल वैन अल्मोडा जिले मे तीन दिवस के जागरूकता लिए रवाना कर दी गईं।
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2023/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2022/01/KumaunVani_logo_v1.22x.png)