दुर्घटना

नैनीताल में भूस्खलन प्रशासन ने खाली करवाए घर दर्जनों परिवारों पर मंडराया खतरा

नैनीताल। चार्टन लॉज क्षेत्र में बीते वर्ष हुए भूस्खलन के बाद मानसून सीजन के शुरू होते ही क्षेत्र में एक बार फिर से शनिवार को भूस्खलन हो गया जिससे अब 18 परिवारों सहित आस-पास के दर्जनों घरों पर खतरा मंडराने लगा है। शनिवार शाम को हुए भूस्खलन के बाद लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।डर के चलते लोग भारी बारिश में अपने घरों से बाहर निकल आये।हालांकि सूचना के बाद मौके पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी।आगे पढ़ें…….

बता दे कि बीते वर्ष क्षेत्र में हुए धंसाव को रोकने के लिए अस्थाई रूप से लगाई गई कट्टो की दीवार शनिवार को नीचे की ओर खिसकने से ऊपर स्थित आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। जिससे आस पास के करीब 30 अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है।साथ ही खतरे की जद में आये 18 परिवारों को भी प्रशासन ने घर खाली करने के नोटिस दिए थे लेकिन उसके बावजूद परिजनों द्वारा घर खाली नहीं किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली का निरीक्षण दिए निर्देश
To Top

You cannot copy content of this page