कुमाऊँ

लेक सिटी वेलफेयर की महिला होली 17 मार्च को 

नैनीताल। नगर की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से इस बार महिला होली महोत्सव को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। लेक सिटी वेल्फेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस पार्टी क्लब के सभी पदाधिकारी हो सदस्य महिला होली का आयोजन 17 मार्च को करेंगे। यहां आयोजन शहर के मल्लीताल स्थित सेवा समिती हल सभागार में आयोजित होगी। जिसके लिए दीपा पांडे को संयोजक, हेमा भट्ट , रानी शाह, जीवंती भट्ट , अमिता शाह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में तय किया गया कि इस बार क्लब की स्थापना दिवस यानी 1 अप्रैल को  हंस फाउंडेशन के सहयोग 300 लोगों को कंबल , 11 लोगों को सिलाई मशीन, व्हीलचेयर, कानों की मशीन आदि वितरण किए जाएंगे। जिसके लिए दीपिका बिनवाल को संयोजक नियुक्त किया गया। साथी ही इस बार क्लब द्वारा पहली बार चैत्र मास में भीटोली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 25 महिलाओं को भीटोली दी जाएगी। इसके लिए प्रगति जैन को संयोजक, सह संयोजक मंजू बिष्ट, अमिता शाह को बनया गया है। बैठक का संचालन रमा भट्ट ने किया।इस दौरान ज्योति ढोडियाल, प्रेमा अधिकारी, आभास शाह, विनीता पांडे,नीरू शाह, कंचन जोशी,रेखा जोशी ,सोनू सह, मधुमिता,कविता त्रिपाठी, गीता शाह, आशा पांडे, पल्लवी, मीनाक्षी कीर्ति , दीपा रौतेला ,खषटी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page