शिक्षा

नैनीताल के हर्षित अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव में कुमाऊं श्रेष्ठ सम्मान से हुए सम्मानित

नैनीताल। सबसे छोटी उम्र के सितार वादक नैनीताल निवासी व लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र हर्षित को बीते वर्ष लंदन से लंदन यंग म्यूजिशियन द्वारा स्वर्ण पुरस्कार गोल्ड मेडल व गंधर्व भूषण सम्मान  द्वारा पुरस्कृत किया गया है हर्षित अंतरराष्ट्रीय व  राष्ट्रीय कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। वही हर्षित ने बीते रोज कुमाऊं महोत्सव अल्मोड़ा में कार्यक्रम की शुरुआत राग दरबारी,बेडु पाको व दम दम मस्त कलंदर गीत से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।बता दे कि हर्षित संगीत के शिक्षा अपने दादाजी सुरेश कुमार सितार वादक  व अपने पिता अमृत  कुमार  संगीत अध्यापक से ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस नेगी, कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, शगुन त्यागी,किरण प्रकाश,  राजन नयाल,दिनेश कटियार ,गिरीश चंद्र, माया चनियाना,हेमंत जोशी आदि ने शुभकामनाएं दी है।

To Top

You cannot copy content of this page