भीमताल।57 भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम जमराड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। शिक्षकों के रिक्त पदों को नहीं भरे जाने से ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी बीओ मैडम एवं सीओ साहब से वार्ता कर शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने का आश्वासन लिया गया था, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।ओखलकांडा ब्लॉक के कई विद्यालय शिक्षकविहीन अथवा शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।ग्राम जमराड़ी के ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को नहीं भरा गया, तो वे अपने बच्चों के नाम विद्यालय से कटवाने जैसा कठोर निर्णय लेने को मजबूर होंगे।शिक्षा को प्राथमिकता न देना पलायन का बड़ा कारण है।सामाजिक कार्यकर्ता ओखलकांडा शुभम बोरा ने कहा कि पहाड़ों से हो रहे पलायन का एक प्रमुख कारण शिक्षा के प्रति सरकारी तंत्र की उदासीनता भी है। कई बार विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किए जाने के बावजूद विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे जाना बेहद चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि यदि गांवों के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होंगे, तो ग्रामीण अपने बच्चों के भविष्य के लिए पलायन करने को मजबूर होंगे।सरकार को शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए ओखलकांडा के सभी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को तत्काल भरना चाहिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




