कुमाऊँ

भूस्खलन के चलते कृष्णापुर क्षेत्र सहित निर्माणाधीन जेल स्टाफ क्वाटर पर मंडराया खतरा

नैनीताल। बीते सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र में जेल के समीप भूस्खलन के चलते निर्माणाधीन जेल स्टाफ क्वार्टर पर भी खतरा मंडराने लगा है। जिससे आसपास के लोगों में भी भाई का माहौल बना हुआ है। जिसके बाद सभासद कैलाश रौतेला ने जिला प्रशासन से भूस्खलन पर रोक लगाने की मांग की है।

बता दें कि बीते रोज जिला कारागार के स्टाफ क्वार्टर के समीप भी भूस्खलन होने लगा है। जिस स्थान पर आवास बनाए जा रहे हैं, उससे लगते हुए क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ है। बारिश लगातार रही तो इससे पूरी बिल्डि़ंग को भी खतरा हो सकता है। जेल के समीप का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है। इसके ठीक नीचे कृष्णापुर वार्ड का आबादी वाला क्षेत्र है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय सभाषद कैलाश रौतेला ने मौका मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि जेल परिसर से लगते हुए हिस्से में आवास क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। जिसके ठीक नीचे भू-कटाव हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अधिक भू-स्खलन न हो, इसके लिए जिलाधिकारी से पत्राचार किया गया है। जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि परिसर से लगते हुए क्षेत्र में पिछले दो-तीन वर्षो से हल्का भू-स्खलन हो रहा है। पूर्व से ही यहां दरारें उभरी हुई थीं। इस बार तेज बारिश के दौरान जेल के समीप एक दीवार गिरी है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को अवगत कराया गया है।

To Top

You cannot copy content of this page