मानसिक रूप से अस्वस्थ, असहाय व दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को खैरना चौकी पुलिस द्वारा उपचार हेतु भेजा अस्पताल
खैरना: चौकी प्रभारी खैरना उ0नि0 दिलीप कुमार को डायल 112 से सूचना मिली कि कैंची धाम मंदिर के समीप एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को बीती रात्रि में कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया जिसके दोनों पैरों में काफी चोट आने से वह चलने में असमर्थ है असहाय होने पर कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आ रहा है।
वहीं सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षकदिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से 108 वाहन के माध्यम से असहाय चोटिल घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -



