धर्म-संस्कृति

राशिफल मार्च 2025:जाने कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च का महीना:ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मंजू जोशी ने बताया कि मार्च 2025 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के साथ बर्फबारी, शीत/ठंड देखने को मिलेगी,मैदानी क्षेत्र में शीत लहर रहेगी, उत्तर–पश्चिम क्षेत्रों में वर्षा का अभाव रहेगा,बिहार,बंगाल उड़ीसा,गुजरात में वर्षा के योग, मासान्त में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।आईए जानते हैं सभी बारह राशियों पर मार्च 2025 में ग्रहों का प्रभाव कैसा रहेगा।

1–मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। नए कार्य में निवेश आर्थिक लाभ देगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे, व्यावसायिक साझेदारों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से सम्मान प्राप्त करेंगे। कुटुंब में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से तनाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग हेतु समय अति उत्तम है।  निसंतान दंपतियों को संतति सुख मिलेगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है, पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का प्रातः काल जाप करें, बजरंग बाण का सायं काल पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर कच्चा दूध व काले तिल डालकर जल चढ़ाएं तथा सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें। 

2–वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में अत्यधिक परिश्रम के उपरांत ही धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति में परिजनों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय से अधिक व्यय मासान्त तक आर्थिक संकट उत्पन्न कर सकते हैं, अतः संयमित रूप से धन खर्च करें। कुटुंबजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/ संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद में ना उलझे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं संपूर्ण माह बनी रहेंगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते’।। मंत्र का प्रतिदिन नौ बार जाप करें। 

 3–मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यापार में निवेश आंशिक धन लाभ देगा। माता-पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे  जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक परिश्रम के उपरांत सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, परंतु सहकर्मियों से सहयोग की अपेक्षा ना करें। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का प्रातः 108 बार प्रतिदिन जाप करें, सूर्य को जल अर्पित करें, रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

4– कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। 29 मार्च 2025 तक शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। नया वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव तथा प्रेमी से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण तथा वाणी संयमित रखें। धर्म के प्रति उदासीन रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद सुलझेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है, अतः वाहन संचालित करते समय धैर्य रखें। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु रुद्राष्टकम का पाठ करें, प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, तनाव कम करने हेतु शिवलिंग पर स्टील के पात्र से 11 लोटा सादा जल अर्पित करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ का प्रतिदिन जाप करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें तथा काली वस्तुएं दान करें।

5–सिंह राशि– मेष राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। 29 मार्च 2025 से शनि की ढैया प्रारंभ हो जाएगी, जिसके कारण अनेक परेशानियों का सामना सिंह राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा। व्यवसायिक साझेदारों से विवाद की स्थिति तथा कानूनी दाव पेंच की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय से अधिक व्यय कुटुंब में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है, खर्चो पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को परिश्रम करने के उपरांत सफलता मिल सकती है। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों के विवाह में विलंब हो सकता है। नौकरी पेशावर के लिए सामान्य समय है, कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य परेशानी उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तथा शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती अवश्य पढ़ें।  ढैया के प्रभाव को कम करने हेतु शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें तथा ‘ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्’॥ मंत्र का शनिवार को शनि मंदिर में 23 बार जाप करें।

6–कन्या राशि– कन्या राशि की जातकों के लिए मार्च 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार में पूंजी निवेश आंशिक धन लाभ देगा। नए भूमि, भवन में निवेश कर सकते हैं। मन उत्साहित तथा प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी विवाद सुलझेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकते हैं। लाभ हेतु गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। गणेश जी को प्रतिदिन 27 दूर्वा अर्पित करें। प्रतिदिन प्रातः ग्यारह बार इस मंत्र का जप करें –  ‘नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:’।।

यह भी पढ़ें 👉  बीते तीन वर्षों में राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर लगातार 13 प्रतिशत से अधिक

7–तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया निवेश करने हेतु समय शुभ है। माता-पिता से आर्थिक लाभ होगा। कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेमी से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, उदर तथा नेत्रों पर विशेष ध्यान दें। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें तथा सूर्य को जल अर्पित करें।  ‘ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

8–वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। 29 मार्च 2025 तक शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण व्यापार के क्षेत्र में अल्प आय होगी। व्यापार में नया निवेश करने से बचें। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में कलह से अशांति रहेगी। धर्म के प्रति उदासीन रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति झेलनी पड़ेगी, अनावश्यक ही सहकर्मियों से ना उलझे, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, हड्डियों तथा नसों में समस्या रह सकती है। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें, मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें, प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, रविवार को 11 पाठ आदित्य हृदय स्तोत्र के करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

9–धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। नया भूमि, भवन क्रय के योग बन रहे हैं।  कुटुंबजनों के साथ समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न/सुनिश्चित हो सकता है। नौकरी पेशावर के लिए समय शुभ है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का प्रातः 108 बार जप करें, रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र के 11 पाठ करें, हनुमान चालीसा का प्रतिदिन शाम को पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। 29 मार्च 2025 से शनि की ढैया का प्रभाव धनु राशि में रहेगा। 

10–मकर राशि– मकर राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। शनिदेव का राशि परिवर्तन आर्थिक लाभ देगा। भवन निर्माण के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नए व्यापार में निवेश 29 मार्च 2025 के बाद ही करें। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। कुटुंबजनो से सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर सहकर्मियों से छोटी-मोटी नोंकझोंक का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, शनि का राशि परिवर्तन अस्थि रोग तथा चोट लगने की संभावना बढ़ा रहा है। लाभ हेतु हनुमानाष्टकम का पाठ करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें तथा काली वस्तुएं शनि के चरणों में चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जाप प्रतिदिन करें। 

11–कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं, अतः शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु देवी सरस्वती की उपासना करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ फल कारक रहेगा। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का शनिवार को 108 बार जाप करें। 

12–मीन राशि– मीन राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। 29 मार्च 2025 को शनि महाराज मीन राशि में गोचर करेंगे मीन राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु शुभ समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नया वाहन क्रय करने के पूर्ण योग। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। घर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकते हैं। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। नौकरी पेशावर के लिए समय सामान्य है, स्थान परिवर्तन से सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं रह सकती हैं, अस्थि रोग तथा चोट लगने की संभावना मासान्त में रहेगी, अतः वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का सुबह 108 बार जाप करें। सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, काली वस्तुएं दान करें। 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे kumaunvani@gmail.com तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: kumaunvani@gmail.com

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top

You cannot copy content of this page