नैनीताल। घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के आश्वासन के बाद भी होम डिलीवरी नही होने व लोगो को घंटो लाइन में खड़े होने के वावजूद खाली हाथ लौटने के विरोध में शुक्रवार को सभासद मनोज साह जगाती ने गैस कार्यालय में एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया।जगाती का कहना है कि कई बार प्रयास के वावजूद लोगों का dac नंबर नही आने से लोग परेशान है।वही फ्री होम डिलीवरी के आश्वासन के बाद लोगो को सुविधा नही मिल रही है।साथ ही सिलेंडर आने का कोई सही समय नही है लोगो को घंटो लाइन में खड़े होने का बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। इस दौरान परवेज आलम फरहान महमूद आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




