नैनीताल।पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को कांग्रेस पार्टी द्वारा नैनीताल नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जिसके बाद उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। बता दे कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।वही अध्यक्ष बनने के बाद सचिन नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ,उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रीतम सिंह, रणजीत रावत ,संजीव आर्य, हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, पूर्व सांसद डॉ महेन्द्र पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल,आदेश चौहान सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




