खेल समाचार

पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत दा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

नैनीताल। डीएसए मैदान में पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत कोश्यारी ने कहा की उत्तराखंड के खिलाड़ी राज्य का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रहे हैं, हमारे राज्य में खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं है। भगत दा ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों व स्थानीय बच्चो के साथ फोटो भी खिंचवाई।आगे पढ़ें

महाराष्ट्र के यूनाइटेड स्पोर्ट्स नवी मुम्बई ने फ्लैट्स मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया। लॉन टैनिस बॉल से खेली गयी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की 6 टीमो द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के समापन में बताओ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राज्य का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रैशन कर रहे हैं। कहा की राज्य में खिलाड़ियों के लिए आपार संभावनाए हैं जिसका फायदा खिलाड़ियों को मिल रहा है। राजनीतिक होते हुए कोश्यारी ने कहा कि अगर भाजपा का केंद्र प्रबंधन उन्हें कहेगा तो वो 2024 के चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करंगे।

To Top

You cannot copy content of this page