क्राइम

देव्रभूमि में दानव:लता बिष्ट चढ़ी दहेज की बलि परजिनों ने कुमाउं आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

अल्मोड़ा/भतरौजखान। देवभूमि उत्तराखंड में अब दानवों की संख्या बढ़ने लगी है महिलाओ पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है।वही अब 30 सितंबर को 23 वर्षीय लता बिष्ट निवासी रैली चमड़खान अपने ससुराल भतरौजखान नोघर अल्मोड़ा में मर्त अवस्था में मिली है महिला के शरीर पर गहरे चोट के निशान है। जिसके बाद मृतक के ताऊ भुवन बिष्ट ने मृतक के पति व भाभी पर दहेज का आरोप लगाते हुए कहा है कि  दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते ससुराल वालों ने लता के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के ताऊ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रही है इसलिए उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ.मोहित सिंह रौतेला एक्सीलेंस एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित
To Top

You cannot copy content of this page