नैनीताल। तल्लीताल वार्ड की सभासद गीता उप्रेती नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन सौपते हुए तल्लीताल स्थित बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने व हर रोज सफाई किए जाने की मांग की है।सभासद ने कहा कि शौचालय की बंद होने से दुकानदारों सहित स्थानीय लोगों व सैलानियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इसलिए जनहित में शौचालय को खुलवा दिया जाए लेकिन सुबह और शाम उसकी सफाई करवाना अनिवार्य सुनिश्चित की जाए जिससे कि आसपास की लोगों को दिक्कत ना हो।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




